फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: बरेली मंडल में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश से लौटी ठंड, हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 02 Mar 2024 12:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली समेत पूरे मंडल में मौसम बिगड़ गया है। शुक्रवार रात शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी रहा। पीलीभीत-बदायूं जिले में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की, तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में तीन दिन से मंडरा रहे बादल शुक्रवार शाम को बरस पड़े। देर रात तक रुक-रुककर रिमझिम होती रही। शनिवार सुबह फिर से बारिश शुरू हो गई। बदायूं और पीलीभीत में भी बारिश हुई है। बारिश के साथ हवा भी चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि गेहूं और सरसों की फसल तैयार खड़ी है। अगर तेज हवा चली तो फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की और तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रुहेलखंड क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता शुक्रवार की शाम को बढ़ी। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना और रिमझिम शुरू हुई। देर रात में भी यह सिलसिला जारी रहा। शनिवार सुबह को फिर रिमझिम बारिश होने लगी। बारिश से तापमान गिरावट हुई है। इससे ठंड फिर से लौट आई है। 

शुक्रवार को दिनभर उच्च वायुदाब की वजह से शहर से काफी ऊंचाई से होकर बादल गुजरते रहे। अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उन्होंने शनिवार और रविवार को तेज हवा संग बादल घिरने और हल्की, तेज बारिश होने का पूर्वानुमान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत में तेज हवा ने बढ़ाई सर्दी
पीलीभीत जिले में मौसम ने करवट ले ली है। जिले में रात करीब दो बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। हवा ने मौसम में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। उधर, बदायूं जिले में भी सुबह को बारिश हुई। बारिश से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है, लेकिन तेज हवा चलने से सरसों, गेंहू, आलू आदि की फसल को नुकसान हो सकता है, जिसे लेकर किसान चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें