फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बरेली में राहत की बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा; जानिए अगले तीन दिनों का हाल

Sun, 30 Apr 2023 06:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शनिवार रात बारिश ने गर्मी से राहत दी है। तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार तक इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
आधी रात को जमकर हुआ बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दिनभर धूप व धूल से जूझते शहरवासियों को शनिवार रात हुई झमाझम बारिश ने सुखद एहसास कराया। तापमान में गिरावट की वजह से जहां मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं शहरवासियों को उड़ती धूल से निजात मिल गई। बुधवार तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


तीन-चार दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दोपहर बाद से ही आसमान में घने बादल छाने लगे। हालांकि, दिन में धूप और हवा के कारण सड़कों पर धूल उड़ती नजर आई। रात 11 बजे के बाद हवा में ठंडक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब 12 बजे बारिश तेज हो गई। बाद में एक घंटे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। रविवार और सोमवार को भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में बुधवार तक मौसम इसी तरह का बना रह सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें