फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे से आधा बजट हम दिलाएंगे, शुरू कराइए सुभाषनगर ओवरब्रिज निर्माण

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी बैठक को संबोधित करते संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी एडवाइजरी कमेटी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ली गारंटी
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी कंपनी की आधा बजट देने की मांग खारिज कर चुका है रेलवे
बरेली। स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी कमेटी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सुभाषनगर ओवरब्रिज का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शुरू कराने पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने रेलवे और पीडब्ल्यूडी से ओवरब्रिज का आधा बजट दिलाने की गारंटी भी ली। बता दें कि स्मार्ट सिटी कंपनी ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे से आधा बजट मांगा था। रेलवे इससे साफ इनकार कर चुका है।
स्मार्ट सिटी एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम और शहर विधायक अरुण कुमार ने सुभाषनगर ओवरब्रिज का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के लिए यह ओवरब्रिज सबसे जरूरी है जो शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाएगा। इसलिए इसमें कोई देरी नहीं की जानी चाहिए। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद और सीजीएम भूपेश कुमार सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज की 90 करोड़ रुपये की लागत का 50 फीसदी पैसा स्मार्ट सिटी ने रेलवे से मांगा है। अगर यह पैसा मिल जाए तो निर्माण शुरू करने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने सुभाषनगर ओवरब्रिज का निर्माण काम शुरू कराने की बात कहते हुए भरोसा दिलाया कि वे रेलवे और पीडब्ल्यूडी से बजट दिलवाएंगे। बता दें कि सुभाषनगर पुलिस चौकी के पास से रेलवे मैदान तक 850 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। स्मार्ट सिटी कंपनी इसके 90 करोड़ के बजट को मंजूरी दे चुकी है लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। स्मार्ट सिटी कंपनी ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे से आधा बजट मांग रही है लेकिन रेलवे इससे साफ इनकार कर चुका है।
विज्ञापन

शहरियों की सहूलियत का ध्यान रखकर कराए जाएं निर्माण कार्य
जनप्रतिनिधियों ने शहर में स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से कराए जाए कामों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि काम की गति ठीक है लेकिन ठेकेदार को निर्देश दिए जाए कि काम के दौरान लोगों की सहूलियत का ख्याल रखा जाए ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें