फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए शिविर, 137 लोग बने महादानी

Fri, 01 Oct 2021 10:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लखीमपुर खीरी में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे शिविर का सुबह 10 बजे डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां 34 महादानियों ने रक्तदान किया। शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को लखीमपुरखीरी समेत मंडल के जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए । इनमें 137 लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे शिविर का सुबह 10 बजे डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां 34 महादानियों ने रक्तदान किया। शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा और पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. एसके ध्रुव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रक्तदान करने के लिए 30 लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बदायूं में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर लगाया गया। यहां 32 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान को लेकर खासकर युवाओं में काफी उत्साह रहा। पुलिसकर्मी भी रक्तदान करने पहुंचे। पीलीभीत के जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में दस रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें