वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
अजगर निकलने से मची अफरातफरी
सम्पूर्णानगर में वन क्षेत्र की मुरारखेड़ा कालोनी में गैस गोदाम के पास अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा गया है।
मुरारखेड़ा गैस गोदाम के पास एक अजगर देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसकी सूचना वन दरोगा पुष्पक सिंह को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी रामकुमार शेरा, शमशेर सिंह आदि ने अजगर को पकड़कर पास के जंगल मे छोड़ा, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बरसात के मौसम में आए दिन सांप, अजगर समेत अन्य जंगली वन्यजीव आबादी की ओर आ जाते हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।