फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छा गए मिश्रा जी: कोबरा ने डसा तो डिब्बे में बंदकर पहुंचे अस्पताल, कहा- जल्दी करो मेरा इलाज; डॉक्टर हैरान

Sat, 24 Aug 2024 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

कोबरा को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन लखीमपुर खीरी जिले में एक ग्रामीण ने ऐसा काम किया है, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल डसने के बाद ग्रामीण ने सांप को पकड़ लिया और डिब्बे में बंदकर उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। 
विज्ञापन
डिब्बे में बंद कोबरा, पीड़ित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के निवासी एक ग्रामीण को कोबरा सांप ने डस लिया। हैरत की बात यह है कि ग्रामीण ने कोबरा को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। वह अपना इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। जिंदा कोबरा को भी साथ ले गया। 

विज्ञापन


डॉक्टर से ग्रामीण ने कहा कि साहब... इसी सांप ने मुझे डस है। उसकी बात सुनकर डॉक्टर और स्टाफ हैरान रह गया। डॉक्टर ने ग्रामीण का इलाज शुरू किया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं सांप को जंगल में छुड़वा दिया गया। वहीं अस्पताल में शुक्रवार को दिनभर इस मामले की चर्चा होती रही।

विज्ञापन

डसने के बाद डिब्बे में बंद किया कोबरा 
जानकारी के मुताबिक संपूर्णानगर निवासी रामचंद्र मिश्रा के 40 वर्षीय पुत्र हरिस्वरूप मिश्रा के घर में एक कोबरा सांप आ गया था। सांप ने हरि के हाथ में डस लिया। हरिस्वरूप ने सबसे पहले हाथ पर कसकर कपड़ा बांधा। इसके बाद आनन-फानन वह एक डिब्बा ढूंढ कर लाए और कोबरा सांप को पकड़कर उसमें बंद कर लिया।

हरिस्वरूप परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। डिब्बे में बंद कोबरा भी साथ लाए। डॉक्टर को सांप दिखाते हुए इलाज करने की बात कही। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। कोबरा सांप देखकर लोगों की भीड़ भी लगी रही। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें