फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एस्टीमेट तक सिमटा व्यू कटर... जख्म दे रहा चीनी मांझा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के कुदेशिया, सेटेलाइट, आईवीआरआई पुलों पर व्यू कटर लगाने की योजना धरातल पर नहीं उतर सकी। इससे चीनी मांझे का खतरा बरकरार है। आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। अधिकारियों ने अब तक की घटनाओं से सबक नहीं लिया। लोग अपने हाल पर हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की पैरवी पर लोक निर्माण विभाग ने इन तीनों पुलों पर व्यू कटर लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार कराया था। एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय को भेजे गए, पर अब तक किसी को मंजूरी नहीं मिल सकी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जब ये पुल बने, तब व्यू कटर लगाने का सिस्टम नहीं था। अब जो भी नए पुल बन रहे हैं, उसमें व्यू कटर लगाया जा रहा है। तीनों पुलों के लिए प्रस्ताव जा चुका है। मंजूरी मिलते ही काम कराएंगे। ब्यूरो

मुख्य अभियंता और प्रमुख अभियंता से बातचीत कर पैरवी की थी। अब प्रस्ताव कहां अटका है, इसकी जानकारी लेंगे। चीनी मांझे के खतरे को देखते हुए शासन स्तर पर पैरवी करेंगे। - संजीव अग्रवाल, कैंट विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें