फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के मिशन उगाही का वीडिया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दो भाजपा नेताओं की उगाही की योजना बनाते हुए की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा में हलचल मची हुई है। मंगलवार को पूरे दिन यह मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा। दूसरे दलों के ही नहीं, भाजपा के भी लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देते रहे।
विज्ञापन

भाजपा के दो नेताओं के बीच बातचीत का सोमवार को एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वे सिस्टम को सुधारने के नाम पर मोटी कमाई करने की योजना बना रहे थे। इसमें स्वास्थ्य विभाग, ठेकेदारों और आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों को हड़काने और वसूली करने की बात कही गई थीं। मंगलवार को एक भाजपा नेता ने सफाई दी कि बात हंसी मजाक की थी जिसे मीडिया ने तोड़मरोड़ के पेश किया।
उधर, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी आती रहीं। बार के पूर्व सचिव अशर्फीलाल गंगवार ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया कि भाजपा जिलाध्यक्ष को ऐसे लोगों को पद से हटाकर कार्रवाई करनी चाहिए। वकील लोकेश रस्तोगी ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे लोगों का पार्टी से विश्वास उठता जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। अनिल गुप्ता ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें