बदमाश से एक तमंचा, दो कारतूस व लूट के बारह सौ साठ रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रजत उर्फ गलचम भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर का रहने वाला है। उसने कई घटनाएं कबूल की हैं
भोजीपुरा थाने में दर्ज हैं 12 मुकदमे
सीओ हाईवे नितिन कुमार सारंग ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रजत के खिलाफ लूट, एनडीपीएस, शस्त्र अधिनियम के 12 मुकदमे भोजीपुरा थाने में दर्ज हैं। सीओ हाईवे ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।