फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ गांवों में टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन वैन रवाना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
20 टीकाकरण केंद्रों के सौंदर्यीकरण समेत तीन प्लाई मास्क और 95 हैंडवाश का होगा वितरण
विज्ञापन

बरेली। कोविड टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने के लिए शनिवार को वैक्सीनेशन वैन गांवों में रवाना की गई। मुंबई के एनजीओ यूनाइटेड वे पहल ‘द स्प्रेड’ कार्यक्रम के तहत बिथरी चैनपुर, भमोरा, फतेहगंज, मीरगंज के दो सौ गांवों में वैन पहुंचेगी। साथ ही, वैक्सीनेशन भी करेगी।
सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि एनजीओ कोविड टीकाकरण को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहा है। संगठन के वालंटियर्स गांवों में ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी, धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर टीकाकरण की जरूरत ग्रामीणों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को 68 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 24266 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि इसमें 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 10686, 45 पार के 8397 लोगों को कोविशील्ड और 5183 लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। शनिवार को वैक्सीनेशन लक्ष्य के सापेक्ष करीब 36 फीसदी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें