फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 12 से 14 वर्ष के 36 बच्चों को लगाया टीका

विज्ञापन
डीपीएस में कोरोना का टीका लगवाता बच्चा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बुधवार को 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण की औपचारिक शुरुआत हो गई। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में टीकाकरण प्रारंभ किया। पहले दिन यहां 12 से 14 वर्ष तक के 36 बच्चों को टीका लगाया गया। अब टीकाकरण सोमवार को होगा।
विज्ञापन

जिले को 12 से 14 वर्ष तक के 1.32 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। बच्चों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन के स्थान पर कोर्बिवैक्स का टीका लगाया जा रहा है। पहला टीका लगाने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। पहले दिन टीकाकरण के लिए एक ही केंद्र बनाया गया। दरअसल, पोर्टल पर फीडिंग में देरी और बच्चों की सही उम्र का सही आकलन के कारण एक ही केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया था। टीकाकरण में यह भी ध्यान रखना था कि जिन बच्चों को टीका लगाया जाना है उनकी उम्र 12 वर्ष से कम न हो।
सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि पहले दिन 36 बच्चों को टीका लगाया गया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को टीकाकरण का शुभारंभ डीएम दीपा रंजन को करना था, लेकिन उनके व्यस्त होने के कारण सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। इससे पहले सीएमओ ने यहां पौधरोपण भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें