फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में दो जगह लगे मुफ्त कोविड वैक्सीनेशन कैंप में पांच सौ से अधिक लोगों ने टीका लगवाया। एम. राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया के सहयोग से जोगी नवादा स्थित कार्यालय पर कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन शहर विधायक डॉ अरुण कुमार और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नासिर अली शाह ने किया। इसमें 225 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली शाह, जिलाध्यक्ष डॉ. हसरत अली, जाफर अली, हाजी दुलारे, वसीम अल्वी, निसार अली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, स्वालेहनगर में सामाजिक कार्यकर्ता अरबाज खान ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगवाया। इसका उद्घाटन अधिवक्ता अनिल कुमार ने किया। इसमें 280 लोगों ने टीकाकरण कराया। कैंप जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी के संरक्षण में संपन्न हुआ। इसमें अमन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद, सैयद यामीन हुसैन, सैयद शानू, शोमी शिराज, तकी रजा, अफसर खान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें