फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: अमित शाह का हमला- सपा ने घोषणा पत्र में किया था आतंकियों को छोड़ने का वादा

Mon, 21 Feb 2022 05:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

अमित शाह ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि तीन चरण के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस दूरबीन लेकर भी नहीं दिखाई पड़ती है। भाजपा की लहर है और सातवां चरण आते-आते यह लहर सुनामी में बदल जाएगी।
विज्ञापन
जमसभा को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार दोपहर पीलीभीत जिले के ड्रमंड कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस और सपा, बसपा पर सियासी वार किए। उन्होंने कहा कि तीन चरण के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस दूरबीन लेकर भी नहीं दिखाई पड़ती है। भाजपा की लहर है और सातवां चरण आते-आते यह लहर सुनामी में बदल जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी एक सवाल के जवाब में कहती हैं कि आतंकवाद फिजूल की बात है। दूसरी ओर सिमी के लोग जो अहमदाबाद में पकड़े गए तो उनकी पार्टी के नेता सलमान खुर्शीद कहते थे कि अहमदाबाद के बम धमाकों में सिमी के लोग जो पकड़े गए वे बेगुनाह हैं। उनको छोड़ देना चाहिए। यह कांग्रेस पार्टी का चरित्र है।

कहा कि समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आई, तब संकट मोचन मंदिर पर हमला हुआ था। कई निर्दोष लोग मारे गए। लखनऊ में बम धमाका हुआ था। इसमें शामिल चार आरोपियों को छोड़ने का वादा अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र में किया था। वो तो हाईकोर्ट ने दखल दिया तो रुक गया। वरना सारे आतंकवादी मुक्त हो जाते। 
विज्ञापन


इसके बाद लोगों की ओर मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि वोट के लालच में जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं क्या ऐसे लोगों को वोट देना चाहिए। जवाब मिला नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर आतंकवाद के खिलाफ जो लड़ाई है, उसको निर्बल करने का काम किया है। जबकि भाजपा देश के साथ है और आतंकवाद के खिलाफ है।

विज्ञापन

खुद को पीलीभीत से जोड़ते हुए वह बोले- यह तो देश भक्तों की भूमि है। यहां पर सिखों के गुरु खुद आए थे। इस पवित्र भूमि पर मैं यही पूछना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है या नहीं। कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ने के लिए अनुच्छेद 370 हटाने का काम किया। मगर सुनिए, सपा बसपा और कांग्रेस ने विरोध किया। अखिलेश यादव कह रहे थे कि अनुच्छेद 370 हटाएंगे तो खून की नदियां बह जाएंगी। 

समाजवादी पार्टी प्रमुख पर हमला करते हुए उन्होंने सवाल किया कि अखिलेख बाबू आप किसको डरा रहे हो, हम नहीं डरते। शाह ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जब अनुच्छेद-370 हटाया गया तो किसी ने कंकड़ उछालने की भी हिम्मत नहीं की।

कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया। सपा-बसपा के समर्थन से सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार चलती थी। आए दिन पाकिस्तानी आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे। दिल्ली की सरकार चुप रहती थी लेकिन जब मोदी की सरकार आई तब सर्किकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया किया। इस देश को सुरक्षित रखने का काम भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार ही कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें