फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश ने नागालैंड को हराकर जीता स्वर्ण

Thu, 26 Mar 2026 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रांची में आयोजित 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टाकरा चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यूपी के खिलाड़ियों ने रेगू इवेंट के फाइनल में नागालैंड को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के लिए खिताबी सफर काफी चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक रहा। सेमीफाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम का सामना सेपक टाकरा की दिग्गज मानी जाने वाली मणिपुर की टीम से हुआ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने मणिपुर के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच को 15-7 और 15-11 के सीधे सेटों में जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
फाइनल मुकाबले में टीम का आत्मविश्वास चरम पर था, जहां उन्होंने नागालैंड की चुनौती को ध्वस्त किया। पहले सेट में 15-7 की एकतरफा बढ़त बनाने के बाद, दूसरे सेट में नागालैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन यूपी ने सूझबूझ दिखाते हुए 15-13 से सेट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सेपकटाकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक आनंद और महासचिव सुमिल एस सीरिया ने खिलाड़ियों को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है। कहा कि इस ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे खिलाड़ियों का कड़ा परिश्रम और एसोसिएशन का सटीक मार्गदर्शन रहा। टीम के प्रबंधन और खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार करने में ज्वाइंट सेक्रेटरी तान सिंह की अहम भूमिका रही। मैदान पर एसोसिएशन कोच राम कुमार की रणनीतियों और साईं कोच मीना कुमारी के तकनीकी प्रशिक्षण ने टीम को चैंपियन बनाने में निर्णायक योगदान दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें