फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कब्रिस्तान में युवती का शव दफनाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहाड़ापीर स्थित केडीएम कब्रिस्तान में ईसाई धर्म की युवती का शव दफनाने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे हंगामा कर दिया। इसी बीच अफवाह उड़ गई कि कब्र से आवाज आ रही हैं। प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मुतवल्ली की मर्जी से शव दफनाया गया है।
विज्ञापन


पटेल नगर निवासी एक परिवार ने दोपहर में 25 वर्षीय युवती का शव केडीएम कब्रिस्तान में दफन कराया। कब्रिस्तान के आसपास रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि जिस युवती का शव दफनाया गया है, वह ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती है। उन्होंने यह भी कहा कि शव दफन होने के बाद से कब्रिस्तान से आवाज आ रही हैं। इसलिए शव को निकाला जाए। हंगामा बढ़ने लगा तो किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर कब्रिस्तान के मुतवल्ली से बात की। पता चला कि जरूरी दस्तावेज देखने के बाद सहमति से ही शव दफनाया गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच करने पहुंची थी। कब्र से ऐसी कोई आवाज नहीं आ रही हैं, किसी ने अफवाह उड़ाई होगी।



ट्यूमर ने ली जान, ईसाई पिता भी बन गया था मुस्लिम

प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि युवती की मौत ट्यूमर से हुई थी। युवती की मां का का नाम परवीन है और वह पुराना शहर की रहने वाली है। परवीन ने सीबीगंज निवासी ईसाई धर्म के सुनील जान से शादी की थी। बाद में सुनील ने भी मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम शकील रख लिया। इस लिहाज से युवती के माता-पिता मुस्लिम हुए। मुतवल्ली ने इसी आधार पर शव दफनाने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें