35 वर्षों में जनवरी 2024 रहा सबसे ठंडा, वर्ष 2006 सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1991 से 2025 तक 35 वर्षों के दरम्यान बरेली में जनवरी 2024 सबसे ठंडा रहा। इस दौरान अधिकतम पारा औसतन 14.4 व न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वजह, प्रशांत महासागर की हलचल और ला-नीना की सक्रियता रही। वहीं, वर्ष 2006 में जनवरी में सबसे ज्यादा गर्मी रही। उस समय अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस औसतन तापमान रहा था। वजह, ला-लीना की अनुकूल सक्रियता में कमी थी। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 93 फीसदी रही।