फसलों के लिए फायदेमंद है कड़ाके की ठंड
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक दो दिन पूर्व हुई हल्की बारिश ने सिंचाई की समस्या दूर कर दी। तो अब कड़ाके की ठंड से उन्हें भरपूर नमी भी मिलेगी। इससे गेहूं, गन्ना, दलहनी, सब्जी संबंधी फसलों को विशेष लाभ होगा। पर किसानों से अपील है कि वे कीटनाशी का प्रयोग खेतों में कर दें। क्योंकि नमी से फसलों में कीड़े लगने की आशंका होती है।
बीपी और दिल के मरीज रखें सेहत का ख्याल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक तापमान के बीच अगर दस डिग्री से कम अंतर है तो शरीर में खून का प्रवाह की गति प्रभावित होती है। सोमवार को महज दो डिग्री का अंतर रहा। लिहाजा, दिल और बीपी के मरीज खुद को गर्म रखने के लिए बगैर जरूरी कार्य के न निकलें। गर्म कपड़े पहने रहें। दवाएं भी साथ रखें और नियमित सेवन करें। ताकि खतरे की आशंका न रहे।
कैंप फायर से शहरी करेंगे नववर्ष का होगा आगाज
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार पछुआ हवा के चलते अगले तीन दिन तक धूप नहीं होगी। बादलों के मंडराने के साथ पहाड़ाें से शहर में प्रवेश कर रही हवा से ठिठुरन बरकरार रहेगी। ऐसे में दिसंबर का आखिरी दिन और नववर्ष का आगाज ठिठुरन के बीच होगा। इससे निजात के साथ शहरवासी कैंप फायर का आनंद भी ले सकेंगे। तमाम शहरवासियों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।