फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर 'तोहफा': एक जनवरी से बरेली सिटी-काशीपुर के बीच चलेगी डेमू ट्रेन, यहां देखें समय सारिणी

Mon, 30 Dec 2024 07:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नए साल में बरेली और उत्तराखंड के काशीपुर के बीच सफर आसान हो जाएगा। इज्जतनगर मंडल डेमू अनारक्षित ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। इससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
डेमो ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-काशीपुर के बीच यात्रियों के दबाव के बीच पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल 05401/05402 बरेली सिटी-काशीपुर के बीच अनारक्षित डेमू विशेष ट्रेन शुरू करेगा। इस ट्रेन का संचालन एक जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके बाद बरेली-काशीपुर रेलखंड की अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

05401 बरेली सिटी-काशीपुर डेमू विशेष ट्रेन बरेली सिटी से सुबह 7:45 बजे चलने के बाद इज्जतनगर से 8:02 बजे, दोहना से 8:14 बजे, भोजीपुरा से 8:29 बजे, अटामांडा से 838 बजे, देवरनियां से 8:47 बजे, रिछा रोड से 8:57 बजे, बहेड़ी से 9:15 बजे, किच्छा से 9:35 बजे, पंतनगर से 9:50 बजे, लालकुआं से 10:35 बजे, रूद्रपुर शिडकुल से 10:55 बजे, गूलरभोज से 11:18 बजे, बेरिया दौलत हाल्ट से 11:27 बजे, बाजपुर से 11:42 बजे, सरकारा हाल्ट से 11:52 बजे छूटकर दोपहर 12:30 बजे काशीपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 05402 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू विशेष ट्रेन काशीपुर से दोपहर 13:35 बजे, सरकारा हाल्ट से 1:50 बजे, बाजपुर से दो बजे, बेरिया दौलत हाल्ट से 2:10 बजे, गूलरभोज से 2:18 बजे, रूद्रपुर शिडकुल से 2:40 बजे, लालकुआं से 3:25 बजे, पंतनगर से 3:37 बजे, किच्छा से 3:57 बजे, बहेड़ी से 4:17 रिछा रोड 4:24 बजे, देवरनियां से 4:34 बजे, अटामांडा से 4:43 बजे, भोजीपुरा से 4:52 बजे, दोहना से 4:59 बजे, इज्जतनगर से 5:13 बजे चलने के बाद शाम 5:45 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें