फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: बरेली में शीतलहर और भीषण सर्दी से लोग बेहाल, एक से आठवीं तक के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टी

Thu, 18 Jan 2024 08:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में डीएम के निर्देश पर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। बीएसए ने बुधवार शाम यह आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि शीतलहर के चलते सभी स्कूलों में 18 व 19 जनवरी को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
सर्दी की वजह से स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 19 जनवरी तक बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने बुधवार शाम यह आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यह आदेश जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। बता दें कि कड़ाके की ठंड के चलते पहले से ही स्कूलों में अवकाश चल रहा है। बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर छुट्टी रही। अब सर्दी के चलते 18 व 19 जनवरी को भी अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


शीतलहर से कांपे लोग 
बरेली में शीतलहर से तापमान में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। दिनभर कोहरा छाया रहा। शीतलहर और कोहरे की वजह से अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से 11 डिग्री कम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दृश्यता 15 से 50 मीटर रही। शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। धूप न निकलने से गलन भी बढ़ी है।  
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से 6.6 डिग्री कम 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह कोहरे के बीच लोग जागे। घर की छत, आंगन, सड़कें सभी शीत से तर रहीं। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और शीत दिन का अलर्ट जारी किया है। बुधवार जनवरी में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा।

ठंड से बचाव के सुझाव
- वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं, फॉग लाइट जलाएं।
- बेहद जरूरी न होने तक घर से बाहर निकलने से बचें।
- त्वचा रूखी और खुजलाहट हो सकती हैं, क्रीम लगाएं।
- विटामिन सी से भरपूर फल, सब्जियां खाएं। गर्म पानी पीएं।
- गीले कपड़े न पहनें। सुन्न स्थान को गर्म पानी से सामान्य करें।
- हीटर, ब्लोअर, अलाव जलाएं पर वेंटिलेशन बनाए रखें।
- विद्युत और गैस उपकरण प्रयोग करते समय सुरक्षा उपाय करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें