फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में चयनित होगी यूपी पुलिस की फुटबॉल टीम, 20 मार्च से होगी चार दिवसीय प्रतियोगिता

Sun, 19 Mar 2023 08:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए चुना गया है। इसमें यूपी पुलिस की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी चुनेंगे जाएंगे। 
विज्ञापन
football - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पुलिस की (महिला एवं पुरुष) वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता 20 मार्च को बरेली के पुलिस लाइन मैदान में शुरू होगी, जिसका 24 मार्च को समापन होगा। यहां चार दिनों में यूपी पुलिस की प्रदेश स्तरीय टीम फाइनल होगी जो राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाएगी।
विज्ञापन


बरेली जोन पुलिस की फुटबॉल टीम पिछले दिनों मुरादाबाद में हुई प्रतियोगिता के दौरान विजेता रही थी। इसके बाद बरेली को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए चुना गया है। 20 मार्च को आईजी बरेली रेंज डॉ. राकेश सिंह इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन

समापन समारोह 24 मार्च को 

वहीं समापन समारोह में 24 मार्च को एडीजी जोन पीसी मीना मुख्य अतिथि होंगे। रोज सुबह सात बजे से प्रतियोगिता हुआ करेगी, जिसमें 13 जोन की टीम प्रतिभाग करेंगी। इनमें आठ जोन पुलिस विभाग की टीम, तीन जोन पीएसी, एक जीआरपी और एक जोन वायरलेस विभाग की फुटबॉल टीम शामिल होंगी।

पुलिस विभाग के अधिकारी और फुटबॉल खिलाड़ी प्रतियोगिता को लेकर खासी तैयारी कर रहे हैं। आरआई निरोत्तम सिंह ने भव्य प्रतियोगिता के लिए मैदान को व्यवस्थित कराया है और टीमों के ठहराव व अन्य तैयारी की गई है। एसपी सिटी/लाइन राहुल भाटी ने बताया कि बरेली में यूपी पुलिस की टीम तैयार की जाएगी जो राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें