फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: बरेली की बेटियों का कमाल, चार छात्राओं ने प्रदेश के टॉप-10 में बनाई जगह, जानिए रैंक

Sat, 20 Apr 2024 07:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

UP Board Toppers: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार बरेली की चार छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई गई है। 
विज्ञापन
इंटर टॉपर रिया गंगवार, प्रतिभा गंगवार, हाईस्कूल टॉपर रश्मि गंगवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के परिणाम में बरेली की बेटियों ने कमाल किया है। इंटर मीडियट की तीन और हाईस्कूल की एक बिटिया ने प्रदेश के टॉप-10 की सूची में जगह बनाई है। इस सूची में किसी भी छात्र को जगह नहीं मिल पाई है। कामयाबी के मामले में यूपी बोर्ड परीक्षा में भी छात्राओं ने छात्रों पर बढ़त बनाई है। 

विज्ञापन


सरस्वती गर्ल्स विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की रिया गंगवार ने इंटर मीडिएट में 96.40 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में आठवीं रैक पाई है। फतेहगंज पश्चिमी के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज की वाशिंका गंगवार 96.20 फीसदी के साथ नौंवी और सरस्वती गर्ल्स विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ही प्रतिभा गंगवार 96 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश स्तर टॉप-10 की सूची में शामिल हुई हैं। इसके अलावा के एसएस गर्ल्स कॉलेज कचनारा की सेंथल की रश्मि गंगवार ने हाई स्कूल में 97.50 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है।

इंटर के रिजल्ट में हुआ सुधार 
पिछले साल के मुकाबले इस बार इंटरमीडिएट के रिजल्ट में काफी सुधार हुआ है। साल 2023 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 73.84 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे, जबकि इस साल 85.80 फीसदी को सफलता मिली है। हाईस्कूल में इस बार 87.09 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को कामयाबी मिली है, जबकि पिछले साल हाईस्कूल पास प्रतिशत 87.95 छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल इंटरमीडिएट में 11.96 फीसदी ज्यादा छात्र-छात्राओं को कामयाबी मिली है, वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट 0.86 फीसदी गिरा है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के रिजल्ट में साल 2018 के बाद 10 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। 2018 में 72.43 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी। इसके बाद रिजल्ट 71 से 73 फीसदी के बीच ही रहा। 2021 में कोरोना के दौर में परीक्षा रद्द कर छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया था। इसके बाद 2022 और 2023 में रिजल्ट अधिकतम 73.84 फीसदी तक ही पहुंचा। 

इस बार इंटरमीडिएट में 85.80 फीसदी छात्र-छात्राओं को कामयाबी मिली है। हाईस्कूल में 2018 में 75.16 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। 2019 में उछाल के साथ रिजल्ट 80.07 फीसदी तक पहुंच गया। 2020 में 83.31 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल में सफलता मिली। 2021 में परीक्षा रद्द कर छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया। 2022 में 88.18 फीसदी और 2023 में 87.95 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल हाईस्कूल में 0.86 प्रतिशत कम छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें