फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू: सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में मिला प्रवेश, सीसीटीवी से निगरानी

Mon, 24 Feb 2025 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। 
विज्ञापन
UP Board Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। बरेली जिले में 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी पर परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय व माध्यमिक शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सोमवार को सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पहली पाली की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी व इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5:15 तक हाईस्कूल की हेल्थ केयर व इंटर की हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा है। 

विज्ञापन

बदायूं में 100 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा 
बदायूं जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 100 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में हाईस्कूल के 35834 और इंटर के 32013 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के पहले दिन सुबह करीब सात बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए। केंद्रों पर बाहर रोल नंबर व कक्ष नंबर की सूची चस्पा थी। जिसे देखने के बाद परीक्षार्थी अपने कक्ष में पहुंच गए। कक्ष में पहुंचने से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। उनके प्रवेश पत्र देखे गए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। 

पीलीभीत के 70 केंद्रों पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षा
पीलीभीत जिले में 70 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर 42 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा हुई। इसके लिए विद्यार्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 7:30 छात्राओं को लाइन लगी थी। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज में भी सुबह ही विद्यार्थी पहुंच गए। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने को पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए है। 15 सेक्टर और 70 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए। 

शाहजहांपुर में 78921 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा 
शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर पहले दिन कड़ी सुरक्षा दिखी। तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश मिला। इसके बाद सीसीटीवी की निगरानी में जिले के 126 केंद्रों पर सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा शुरू हुई। दसवीं में प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए छह सचल दल लगाए गए हैं।

ये है स्थिति
  • 126 केंद्र 
  • 78921 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं 
  • 41,110 दसवीं में पंजीकृत परीक्षार्थी
  • 37,811 बारहवीं में पंजीकृत हैं छात्र-छात्राएं। 
  • 126 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगाए हैं।
  • 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
  • 05 जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए। 
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में 136 केंद्रों पर परीक्षा 
लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 136 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। जिले में इस बार 136 केंद्रों पर 98208 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हाईस्कूल के 49903 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें 27897 छात्र और 22006 छात्रां शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट के लिए 27083 छात्र व 21222 छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर सात जोनल, 136 सेक्टर व 136 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें