फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: इलेक्ट्रिसिटी थ्योरी पर छात्र ने लिखा अजब जवाब- बिजली न आने से घरों में पानी नहीं आता है

Tue, 28 Mar 2023 12:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कुछ कॉपियों में अजब-गजब बातें लिखी मिल रही हैं। हाईस्कूल के एक छात्र ने इलेक्ट्रिसिटी थ्योरी के संबंधित सवाल के जवाब में बिजली की समस्या लिख दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में हर दिन नए और रोचक किस्से सामने आ रहे हैं। हाईस्कूल के एक विद्यार्थी ने अपनी कॉपी में इलेक्ट्रिसिटी थ्योरी से संबंधित सवाल के जवाब में दैनिक जीवन में बिजली के उपयोग का ब्योरा ही लिख दिया। छात्र ने लिखा कि बिजली का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। बिजली न आने से घरों में पानी नहीं आता है और न ही कोई उपकरण चलता है।

छात्र ने लिखा- पॉवर ऑफ बुलडोजर बाबा

बदायूं के एक मूल्यांकन केंद्र पर एक छात्र की उत्तर पुस्तिका में लिखा था कि याद नहीं हुआ... सॉरी। पॉवर ऑफ बुलडोजर बाबा... योगी जी की जय हो। पास कर दीजिएगा। इसी तरह बरेली के एक छात्र ने लिखा कि मैं बहुत गरीब परिवार से हूं, आप मैडम हों या सर, प्लीज मुझे पास कर दीजिए, वरना मेरी पढ़ाई छुड़वा दी जाएगी। कुछ अन्य कॉपियों में भी परीक्षार्थियों ने इस तरह की अनावश्यक बातें लिखी थीं।

विज्ञापन


Up Board Exam 2023: 'योगी जी की जय... पावर ऑफ बुलडोजर', छात्रों ने कॉपियों में लिखीं अजब बातें, परीक्षक हैरान
 

विज्ञापन

कई कॉपियों में लिखी मिलीं अजब बातें 

परीक्षकों का कहना है कि कुछ कॉपियों में परीक्षार्थियों ने इस तरह की बातें लिखीं है। उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्न का सही उत्तर लिखने के बजाय इधर-उधर की फिजूल की बातें लिख दी हैं। मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में इस तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। परीक्षकों ने बताया कि कई विद्यार्थियों ने ठीक से पढ़ाई नहीं की है। इसलिए जब उन्हें प्रश्न का उत्तर लिखना नहीं आया तो उन्होंने इस तरह की मनगढ़ंत बातें लिखकर कॉपी को भरने का प्रयास किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें