भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के मुताबिक चेयरमैन के लिए 50 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पार्टी की तैयारियां पूरी हैं। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि सभी वार्डों से आवेदन मिल चुके हैं। तैयारियां पूरी हैं।
सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि सरकार आरक्षण जारी करे, उसी के अनुसार आवेदन लिए जाएंगे। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर प्रत्येक वार्ड में 12 सदस्यीय सेक्टर कमेटी, बूथ स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी तैयार कर ली गई है। अब तक 113 आवेदन मिल चुके हैं।