फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways News: 10 ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अनारक्षित कोच, इन यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 06 Jul 2024 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली 10 ट्रेनों में एसी कोच की संख्या कम करके दो-दो अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में भी अतिरिक्त कोच लगेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच लगाने का क्रम शुरू हो गया है। बरेली से गुजरने वाली 10 ट्रेनों में एसी कोच की संख्या कम कर दो-दो अतिरिक्त अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। इससे अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को कुछ सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के बाद ट्रेनों में अनारक्षित कोचों की संख्या घटाकर एसी कोच बढ़ा दिए गए थे। पिछले सप्ताह रेल मंत्री की समीक्षा में यह बात उठी तो उन्होंने ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच लगाए जाने के लिए स्वीकृति दे दी।

सोमवार से 14008/14007 आनंद विहार-रक्सौल-आनंद विहार, 14016/14015 आनंद विहार-रक्सौल-आनंद विहार, 14014/14013 आनंद विहार-सुल्तानपुर-आनंद विहार, 22420/22419 आनंद विहार-गाजीपुर-आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस व 14018/14017 आनंद विहार-रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन दो-दो अतिरिक्त अनारक्षित कोच के साथ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में भी अतिरिक्त कोच
बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में भी दो-दो अतिरिक्त अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। 04376/04375 बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर और 04378/04377 बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर का संचालन 22 जुलाई से 19 अगस्त तक अतिरिक्त कोचों के साथ किया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुछ अन्य ट्रेनों में भी अनारक्षित श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें