फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मझारा की निर्माणाधीन पानी टंकी में झुकाव, ग्रामीणों में सरदार नगर जैसे हादसे का भय

Sat, 23 May 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। सरदार नगर में चार मई को पानी की टंकी गिरने की घटना के बाद अब मझारा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का दावा है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस टंकी का स्ट्रक्चर तेज आंधी के बाद एक ओर झुका दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों को सरदार नगर जैसे हादसे का भय है। एसडीएम ने टैंक का निरीक्षण करके डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 14 मई को जल निगम और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी हुई है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत चार अगस्त 2022 को शुरू हुई यह 1.66 करोड़ रुपये की योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
मुख्य टंकी का निर्माण अधूरा होने के बावजूद करीब एक वर्ष पहले जलापूर्ति शुरू कर दी गई। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर टैंक के स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्ट्रक्चर की तकनीकी जांच के लिए विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। मौके पर मुख्य टैंक स्थापित नहीं था और निर्माण कार्य भी पूर्ण नहीं पाया गया।
विज्ञापन


सड़कें बदहाल
ग्राम प्रधान नत्थूलाल उर्फ विकल ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं गांव की गलियों और सड़कों की मरम्मत निर्माण एजेंसी ने नहीं कराई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से दिन-रात पानी बह रहा है। यह स्थिति गांव में और अधिक समस्याएं पैदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें