फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हादसा: बेकाबू ट्रक ने ऑटो, बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

Mon, 21 Sep 2026 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में किला पुल पर बेकाबू ट्रक ने रविवार रात कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला पुल पर रविवार देर रात बेकाबू हुए ट्रक ने पहले ऑटो, फिर बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद सत्यप्रकाश चौराहे पर रेलिंग तोड़कर पार्क में घुस गया। हादसे में जखीरा मोहल्ला निवासी पतंग कारीगर अजीम मियां (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामपुर की ओर से आ रहा ट्रक पुल पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया और सामने जा रहे ऑटो, बाइक व स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही वाहन सवार सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना पर किला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। वह नशे की हालत में था और बोल भी नहीं पा रहा था। ट्रक हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत है।

हादसे के बाद यातायात हुआ प्रभावित 
हादसे के बाद सत्यप्रकाश चौराहे पर भीड़ की वजह से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर स्थिति को संभाला। घायल कंघी टोला सब्जी मंडी निवासी अफजल हुसैन व एक अन्य को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अजीम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि बेकाबू ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें