फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: लल्ला जैसे कई प्यादे, अब निशाने पर 'कूरियर'... एनकाउंटर के डर से अंडरग्राउंड हुए गुर्गे

Mon, 13 Mar 2023 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली से जुड़े हैं। मामले में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि लल्ला गद्दी स्थानीय स्तर पर भले ही नेता हो पर अतीक और अशरफ की नजर में वह एक मोहरे के अलावा कुछ नहीं है। लल्ला जैसे कई लोग राजनीति चमकाने के चक्कर में अशरफ से जुड़ गए। 
विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशरफ मामले में लल्ला गद्दी जैसे कई स्थानीय प्यादों के सहारे जेल में अशरफ से मुलाकात का सिलसिला चलता था। कूरियर उपनाम से चर्चित एक प्यादे की भूमिका भी सामने आई है। टीमें इन सभी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


लल्ला गद्दी स्थानीय स्तर पर भले ही नेता हो पर अतीक और अशरफ की नजर में वह एक मोहरे के अलावा कुछ नहीं है। लल्ला जैसे कई लोग राजनीति चमकाने के चक्कर में अशरफ से जुड़ गए। 

अशरफ, उसके साले सद्दाम व प्रयागराज के माफिया इन लोगों के सहारे स्थानीय जेल के अफसरों की खातिरदारी कराकर अपने काम निकाल रहे थे। अब प्रयागराज की घटना और उसमें अशरफ के जुड़ाव के बाद ये सभी पुलिस व एजेंसियों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


कूरियर उपनाम वाला शख्स भी लल्ला की तरह कई बार जेल में अशरफ से मिला और दूसरे लोगों को भी अपनी आईडी के जरिये मिलवाया। लल्ला गद्दी और सर्विलांस से प्रकाश में आए छह अन्य गुर्गों की तलाश में दिन-रात दबिश चल रही है। 

लल्ला के परिजन भी घर छोड़कर फरार

बारादरी थाने के अलावा बिथरी चैनपुर, प्रेमनगर, इज्जतनगर थाने की पुलिस व एसओजी को गिरफ्तारी का लक्ष्य दिया गया है। अलग-अलग टीमों को अलग गुर्गों के फोटो दिए हैं। इन्हें डर है कि पुलिस मुठभेड़ में इन्हें घायल भी कर सकती है। दहशत इस कदर है कि लल्ला के परिजन भी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Prayagraj : विधायकी के टिकट के लिए अखिलेश की मौजूदगी में उमेश पाल ने थामा था सपा का दामन
 

मंत्री की बेटी से पूछताछ करने पहुंची एसआईटी
पूर्व मंत्री की बेटी का सद्दाम से संपर्क सामने आने पर शक की सुई उधर भी घूमी। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी इस बात को हवा दे रही हैं। रविवार को एसआईटी पूर्व मंत्री के घर पहुंची। पूर्व मंत्री ने बेटी के घर में मौजूद नहीं होने की बात कही। सूत्रों की माने तो वह भी अंडरग्राउंड हो गई है। जरूरी पड़ताल के बाद टीम लौट आई।

यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: असद की एक गलती से चौपट हो गया अतीक का पूरा प्लान, ऐसा न करता तो बच जाता माफिया का बेटा
 
विज्ञापन

अशरफ से जुड़ाव रखने वाले सभी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। जो भी नए नाम प्रकाश में आ रहे हैं, उनको भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा। जेल का संबंधित दिनों का पूरा सीसीटीवी रिकॉर्ड पुलिस के पास है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें