फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दहेज हटाओ-बेटी बचाओ': उर्स-ए-रजवी के दूसरे उलमाओं ने कई मुद्दों पर की चर्चा, मुसलमानों की दी ये नसीहत

Fri, 30 Aug 2024 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
उर्स ए रजवी 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली में उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन शुक्रवार को इस्लामिया मैदान में दहेज हटाओ-बेटी बचाओ व मुसलमानों में फैली सामाजिक बुराइयां, सोशल मीडिया और हमारे नौजवान पर उलमाओं ने चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम नौजवान नशे का आदी हो रहा है। इससे नौजवान नस्ल को बचाना होगा। साथ ही सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना होगा। आज इसके गलत इस्तेमाल के कारण कितने ही नौजवान जेलों में बंद हैं। 

विज्ञापन


उलमाओं ने कहा कि दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों की वजह से हमारी बेटियों के कदम बहक रहे हैं। हाल में कई बेटियां हमारी गैरों के साथ चली गईं। इसकी बड़ी वजह दहेज है। दहेज की जगह बेटियों को विरासत में हिस्सा दें। बेटियां का मां बाप और भाई खास ख्याल रखें। उनकी सही उम्र में शादी कर दें। शादियों में फिजूलखर्ची व गैर शरई रस्में खत्म करने की जरूरत है। निकाह को आसान किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें