फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: टू स्टेप वेरिफिकेशन हैकिंग से बचाता है, स्पैम फोन कॉल न उठाएं; जानिए साइबर सुरक्षा के मंत्र

Tue, 26 Dec 2023 06:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़ी अहम जानकारी दी। यातायात पखवाड़े के तहत सुरक्षा से जुड़ी बातें भी बताई गईं। 
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं से संवाद करते आईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कांति कपूर बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम किया गया। मुख्य वक्ता आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़ी अहम जानकारी दी। यातायात पखवाड़े के तहत सुरक्षा से जुड़ी बातें भी बताई गईं।

विज्ञापन


आईजी ने छात्राओं से हाथ उठवाकर पूछा कि किनके घरों में दोपहिया वाहन हैं। पूछा कि वह या उनकी मां बाइक या स्कूटी पर पीछे बैठते वक्त हेलमेट लगाती हैं या नहीं, अधिकांश छात्राओं ने न में जवाब दिया। तब आईजी ने कहा कि एक्सीडेंट में कोरोना से ज्यादा लोगों की मौत के आंकड़े हैं। आप घरवालों से जिद कर जाइए, वाहन चलाने वाले और पीछे बैठने वाले सब हेलमेट लगाएंगे तो आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।

ऐसे कॉल रिसीव न करें
मंडलीय साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि फोन में महत्वपूर्ण एप्लीकेशन में टू स्टेप वेरिफिकेशन लगाने से अपराध से बचा जा सकता है, बशर्ते उसका छह अंकों का पासवर्ड किसी से शेयर न करें। ट्रू कॉलर पर स्पैम दिखने वाली फोन कॉल न उठाएं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अगर (+91) कंट्री कोड के अलावा किसी और कंट्री कोड से फोन आए तो फोन कॉल्स न उठाएं। अपराधी थाइलैंड, वर्मा, म्यांमार, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि देशों में बैठकर साइबर अपराध को अंजाम देते हैं। इन अपराधों का मुख्य उद्देश्य लोगों के खाते खाली करना होता है।

साइबर सुरक्षा के मुख्य बिंदु
1- गूगल एप्स पर टू स्टेप वेरिफिकेशन लगाएं।
2- वेरिफिकेशन पासवर्ड किसी से साझा न करें।
3- अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
4- सोशल मीडिया पर फोटो शेयर न करें।
5- ई-कॉमर्स एप को फोटो या माइक्रोफोन के लिए एक्सेस की अनुमति न दें।
6- रात को सोते समय फोन का डाटा बंद रखें।
7- अंजान वीडियो कॉल रिसीव न करें।
8- अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें।
9- (+91) के अलावा किसी और कंट्री कोड की कॉल न रिसीव करें।
10- ट्रू कॉलर पर स्पैम दिखने वाली फोन कॉल न उठाएं।

यह भी हैं विकल्प
इंस्पेक्टर नीरज सिंह बताया कि अगर आपकी तस्वीर या निजी जानकारी सोशल मीडिया से लेकर आपकी मर्जी के बिना शेयर कर दी है या अन्य दुरुपयोग किया है तो आप वॉयलेशन ऑफ प्राइवेसी पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं। इसे भरते वक्त आपसे विकल्प पूछा जाएगा कि तो सोशल मीडिया की जिस साइट से अपराध हुआ है उसे विकल्प के तौर पर भर सकती हैं। इसके अलावा डिजिटल मिलेनियम
कॉपी राइट एक्ट के तहत फॉर्म भरकर भी आपका विवरण किसी अन्य की प्रोफाइल या साइट से हटवा सकती हैं।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि शर्मा ने मुख्य अतिथि आईजी रेंज को श्रीफल भेंट करके उनका स्वागत किया। दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, व्यवस्थापिका सरोज अग्रवाल, सह व्यवस्थापिका मोना शर्मा, शिक्षिका बबिता राय, लवी, मोक्षिता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें