फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रेकी फिर वारदात: पुलिस लिखे वाहन से चोरी करता था बरेली गैंग, चार सदस्य गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 06:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

सओजी और बांसी कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार देर शाम बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सरयू नहर के पास से देर शाम दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के साथ एक महिला भी है, जो ठहरने पर इनका सहयोग करती थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज और बांसी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बरेली गैंग के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसओजी और बांसी कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार देर शाम बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सरयू नहर के पास से देर शाम दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के साथ एक महिला भी है, जो ठहरने पर इनका सहयोग करती थी।

विज्ञापन


इनके कब्जे से चोरी के नकदी, आभूषण बरामद किया गया है। साथ ही एक चार पहिया वाहन मिली हैं। जिस पर पीछे पुलिस लिखा हुआ है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि रास्ते में कोई पूछताछ न करे इसलिए उसका प्रयोग कर रहे थे। पूछताछ करने के बाद चारों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि चार दिन पहले डुमरियागंज और बांसी कोतवाली क्षेत्र के थुम्हवा गांव में एक ही रात कई घरों में चोरी हुई थी। चोरी के मामले में बांसी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था जो बदायूं जनपद का रहने वाला था। जांच में पता चला कि यह एक गैंग है, जो चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन



 

मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी और बांसी पुलिस को लगाया गया था। सोमवार रात एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाला गैंग क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए बांसी- डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सरयू नहर के पास पुलिस खड़ी थी। एक काले कलर की बोलेरो आती हुई दिखी।

पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके वाहन को रोका। तलाश में उनकी कब्जे से 42950 रुपये नकदी, आभूषण और चोरी में ताला तोड़ने में प्रयोग होने वाला सामान बरामद किया गया। पूछताछ में इन्होंने डुमरियागंज, बांसी और खेसरहा में वारदात करने की बात को स्वीकार किया है।
 
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शान मोहम्मद अंसारी उर्फ नीलू अंसारी निवासी मोहल्ला एजाज नगर गौटिया थाना बारादरी जिला बरेली, सादिक अली, आलम और नसीबन पत्नी अजमत अली उर्फ दुलारे निवासी गढ़िया पैगंबरपुर थाना हजरतपुर जिला बंदायू के रूप में हुई।

शान मोहम्मद अंसारी उर्फ नीलू अंसारी गैंग लीडर है जो बरेली से गैंग चलाता है। वह 25 हजार ईनामी भी है। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में सदस्य कोतवाल बांसी बिदेश्वरी मणि त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी सहित टीम को पांच हजार रुपये ईनाम दिया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें