फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, विदेशी फोन नंबर पर करते थे डील

Tue, 09 Sep 2025 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी अमेरिका और यूके का नंबर जनरेट कर व्हाट्सएप चैट व कॉलिंग कर अफीम की डील करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के आगे घेराबंदी कर मादक पदार्थ की बिक्री करने के लिए खड़े दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन किलो अफीम, एक लग्जरी कार, मोबाइल फोन, एक बाइक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को एनडीपीएस न्यायालय में सोमवार को पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसमें से एक आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उनकी मौजूदगी में उप निरीक्षक लोकेश तोमर सहित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदपुर में राजमहल होटल के आगे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वह मादक पदार्थ की बिक्री करने के लिए खड़े थे।

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में बीड़ी न देने पर लोडर चालक की निर्मम हत्या, आरोपी ने फावड़े से किए ताबड़तोड़ प्रहार, गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस टीम ने कस्बे के मोहल्ला भूरे खां गोटिया निवासी फिरोज व इमरान को गिरफ्तार किया है। तस्कर फिरोज पर बरेली के थाना बारादरी व फरीदपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इमरान पर फरीदपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन किलो अफीम, कार, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। 

विज्ञापन

अमेरिका व यूके का फर्जी नंबर बनाकर करते थे डील
आरोपी अफीम तस्कर यूके का नंबर बनाकर व्हाट्सएप चैट व कॉलिंग कर करते अफीम की डील करते थे। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी अफीम तस्कर यूके (अमेरिका ) का नंबर ऑनलाइन जनरेट करके इस नंबर पर व्हाट्सएप बनाते थे। व्हाट्सएप के जरिए वह अफीम के खरीद-फरोख्त से संबंधित काम करते थे, लेकिन पुलिस के आगे उनकी न चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें