फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दो बहनों ने फंदे पर लटककर दी जान, पीड़ित पिता ने पड़ोसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

Wed, 08 May 2024 11:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी

सार

बड़ी बहन बीए और छोटी बहन इंटर की छात्रा थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आकाश मौर्य पिछले काफी समय से अश्लील हरकतों से परेशान कर रहा था। अपनें दोस्तों से भी परेशान करवाता था। 
विज्ञापन
दो बहनों ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार देर शाम एक गांव में दो बहनों ने कमरे के अंदर फंदे पर लटक कर जान दे दी। पीड़ित पिता ने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर अश्लील हरकतें कर उनकी बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ, एसपी देहात और एसएसपी ने घटना का निरीक्षण किया है। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बड़ी बहन बीए और छोटी बहन इंटर की छात्रा थी। मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोसी लड़के के द्वारा अश्लील हरकतों से परेशान होकर गांव सफरी निवासी उत्तम चंद्र मौर्य की 19 वर्षीय बेटी कल्पना,17 वर्षीय बेटी तुलसी ने कमरे में छत के कुंडे से गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता उत्तम चंद्र मौर्य के मुताबिक कल्पना बीए और तुलसी इंटर की छात्रा थी।बताया बुधवार को वह और अन्य परिजन खेत पर काम कर रहे थे। शाम को उनकी पत्नी जब खेत से घर पहुंची तो उनकी एक बेटी तुलसी छत के फंदे से झूल रही थी। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था। जबकि दूसरी बेटी कल्पना मृत हालत में जमीन पर पड़ी थी। पास में ही जहर की सीसी पड़ी थी। दोनों के गले पर फंदा लगने का गहरा निशान था। बताया पड़ोस का लड़का आकाश मौर्य पिछले काफी समय से अश्लील हरकतों से परेशान कर रहा था। अपनें दोस्तों से भी परेशान करवाता था। 

जिसके कारण दोनों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। परिजनों ने बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया और पुलिस को भी नहीं बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी को भाभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आकाश फरार है। एसएसपी, एसपी देहात, सीओ हाइवे ने घटना का निरक्षण किया है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें