फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS: शाहजहांपुर और पीलीभीत में करंट लगने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 26 Jun 2022 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत/शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं और पीलीभीत जिले में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पीलीभीत जिले में टहलने निकले किसान की करंट से मौत
पहली घटना पीलीभीत जिले में हुई। यहां सदर कोतवाली के गांव नावकूड़ में सुबह करीब छह बजे 40 वर्षीय किसान सुरेंद्र कुमार घर से टहलने निकले थे। घर से कुछ दूरी पर विद्युत लाइन के तार झूल रहे थे। अचानक सुरेंद्र कुमार को तार छू गया। 

उन्हें करंट लग गया। परिवार वाले शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान के मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पोल पर चढ़े शख्स की करंट लगने से मौत
दूसरी घटना बदायूं में हुई। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा में पोल पर चढ़े 40 वर्षीय देवेंद्र शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि गांव में कहीं फाल्ट हो गया था। उसे ठीक करने के लिए लाइनमैन आया था। 

लाइनमैन खुद पोल पर नहीं चढ़ा, उसने देवेंद्र शर्मा को पोल पर चढ़ा दिया। इसी दौरान किसी ने सप्लाई चालू कर दी, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें