फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 17 गिरफ्तारियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
दूसरे पक्ष से अब तक चार आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में जांच कर रही टीम ने बुधवार को दूसरे पक्ष के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब पहले पक्ष के 13 और दूसरे पक्ष के चार आरोपियों को मिलाकर कुल 17 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर 2021 को हुए तिकुनिया कांड में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। विवेचक ने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल दो अभियुक्तों रंजीत सिंह निवासी बिचौला फार्म सिंगाही देहात और अवतार सिंह उर्फ निक्कू निवासी नौरंगाबाद फार्म थाना सिंगाही को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में दाखिल किया गया है। अब इन दोनों अभियुक्तों से पूछताछ व साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस इन्हें रिमांड पर लेने की कार्रवाई करेगी। इस मामले में किसान पक्ष से पहले दो आरोपियों गुरविंदर सिंह व विचित्र सिंह को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें