फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों पर आपत्ति जताने पर भिड़े दो गुट, मारपीट-फायरिंग

विज्ञापन
आपस में झगड़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव महेशपुर में घटना, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, चार पर केस

सीबीगंज। प्रेम संबंधों पर एतराज जताने पर दो गुटों में विवाद हो गया। पहले तो उनमें मारपीट हुई और फिर फायरिंग कर दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन एक ही आरोपी हाथ आ सका। पुलिस उसे थाने ले गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव महेशपुर निवासी नाजिम अंसारी का एक युवती से प्रेम प्रसंग है। इसको लेकर गोविंदापुर के मुस्तकीम एतराज जताया था लेकिन वह नहीं माना। इस पर रविवार सुबह मुस्तकीम कुछ लड़कों को लेकर नाजिम के घर के सामने पहुंचा। उसे नाजिम को बुलाकर बात करनी शुरू की और इसी दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। मगर कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला रफा दफा करा दिया। शाम करीब सात बजे नाजिम बिधौलिया में एटीएम से पैसे निकालने गया और मुस्तकीम भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हुई और मारपीट होने लगी। नाजिम वहां से भागकर वेस्ट एंड कॉलोनी के गेट पर पहुंचा। पीछे से मुस्तकीम भी अपने साथियों के साथ पहुंचा और नाजिम को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
इसी दौरान मुस्तकीम के साथ आए शाहिद ने फायर कर दिया। हंगामा होने पर वहां भीड़ जुट गई और नाजिम के पक्ष के लोग भी जमा हो गए। फिर दोनों गुटाें में मारपीट होने लगी। सूचना पर सीबीगंज इंस्पेक्टर कृष्ण वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शाहिद को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने नाजिम की तहरीर पर मुस्तकीम, शाहिद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें