फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला को पीटकर किया मरणासन्न, 80 हजार लूटे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।
विज्ञापन

बुर्कानशीं महिलाओं के साथ घर में घुसे हमलावर, एक नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट

बरेली। रुपयों के लेनदेन के विवाद में गौसाईं गौंटिया में रहने वाले सोनत उर्फ तस्लीम ने कुछ बुर्कानशीं महिलाओं के साथ मोहल्ले में ही रहने वाले रमेश के घर में हमला कर दिया। आरोपियों ने रमेश की दिव्यांग पत्नी मनीषा को पीटकर मरणासन्न कर दिया और घर में रखे 80 हजार रुपये लूट ले गए। घटना की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बारादरी के मोहल्ला गोसाईं गौटिया में रहने वाले रमेश के मुताबिक, वह ई रिक्शा चलाकर अपना परिवार पालते हैं। उनकी पत्नी मनीषा एक पैर से दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले सोनत उर्फ तस्लीम से उनकी दोस्ती थी लेकिन फिर संबंध खत्म हो गए। कुछ समय पहले उन्होंने सोनत को अपना मोबाइल सही करने को दिया था, जिसके वह एक हजार रुपये मांग रहा था। अक्सर वह रुपये मांगने उनके घर पहुंच जाता था, जिसको लेकर उनके बीच कुछ विवाद भी हुआ था। पिछले दिनों सोनत के साथ जाकर उन्होंने एक प्लॉट का सौदा किया था। इसे खरीदने के लिए 80 हजार रुपये घर में रखे थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह सेटेलाइट से सवारी छोड़ने चक नवादा गए थे। इसी दौरान सोनत उर्फ तस्लीम कुछ बुर्कानशीं महिलाओं को लेकर उनके घर में घुस गया। हमलावरों ने उनकी पत्नी मनीषा को पीटकर मरणासन्न कर दिया और घर में रखे 80 हजार रुपये लूट ले गए। पड़ोसी की सूचना पर वह घर पहुंचे तो देखा कि पत्नी की हालत गंभीर थी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। रविवार को रमेश की तहरीर पर सोनत उर्फ तस्लीम और अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर लूटपाट और पीटकर मरणासन्न करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें