फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: शौच के लिए गईं दो बच्चियों की गड्ढे में डूबने से मौत

Wed, 11 Aug 2021 09:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना इलाके के थरिया गांव में शौच के लिए गईं दो बच्चियों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गांव के रहने वाले श्यामू की बेटी रागिनी (चार) और सुरेंद्र की बेटी लक्ष्मी (चार) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे शौच के लिए गईं थीं। 
विज्ञापन


काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। किसी ने बताया कि दोनों बच्चियों को गड्ढे की तरफ जाते देखा था। परिजनों ने गड्ढे में उतरकर बच्चियों को बाहर निकाला। तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। बच्चियों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें