फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों ने बदला मजहब: महक खानम बनीं सोनम... प्रेमी संग लिए सात फेरे; रिफा ने भी धर्म बदलकर की शादी

Tue, 02 Jul 2024 07:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दो युवतियों ने प्यार की खातिर अपना मजहब बदल लिया। दोनों ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने-अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। अगस्त्य मुनि आश्रम में केके शंखधार ने दोनों का विवाह संपन्न कराया। 
विज्ञापन
रिफा बी और महक खानम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। आश्रम के आचार्य केके शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया। दोनों युवतियों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है।

विज्ञापन


महक खानम मूल रूप से रामपुर जिले के थाना तहसील सदर के गुर्जर टोला मियां खेल की निवासी हैं। महक ने प्रेमी से शादी करने के बाद अगस्त्य मुनि आश्रम के महंत केके शंखधार को बताया कि उनके पिता काम के सिलसिले में बरेली आए थे। अब काफी समय से वह लोग किला के जखीरा मोहल्ले में रहते हैं। 

विज्ञापन


दोस्त से पहुंचाया प्यार का पैगाम
महक खुद भी कारचोबी कारीगर हैं। इसी दौरान उसकी जान पहचान अंश सक्सेना से हुई। दोनों में प्यार हो गया। प्रेमी अंश सक्सेना के बारे में बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली आंटी के पास आते थे। दोनों में दोस्ती हो गई। अंश की हिम्मत नहीं हुई तो उसने दोस्त के जरिये प्यार का पैगाम भिजवाया था। 

विज्ञापन

महक ने बताया कि उसने अब अपना नाम सोनम सक्सेना रख लिया है। महक ने कहा कि उन्हें लगता है कि हिंदू धर्म में महिलाएं ज्यादा आजादी से जी सकती हैं। इसलिए भी उसने धर्म परिवर्तन का फैसला किया। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है। अपनी मर्जी से उसने धर्म परिवर्तन किया है। 

रिफा ने कहा- सभी धर्म अच्छे, लोगों ने पैदा कीं बुराइयां
देवरनिया थाना क्षेत्र के उदरा निवासी रिफा बी ने प्रेमी राहुल के साथ शादी करने से पहले धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया अपनाई। रिफा ने बताया कि वह पांच साल से राहुल को जानती हैं। वह स्कूल जाती थीं तो राहुल रास्ते में मिलते थे। 

एक दिन राहुल ने उनसे प्यार का इजहार किया, फिर दोनों ने शादी का मन बना लिया। रिफा ने कहा कि सभी धर्म अच्छे हैं। वह अच्छी बातें बताते हैं। परमात्मा एक ही है। बस लोग अपनी धारणा के मुताबिक अच्छी और बुरी बातें निकालते हैं। कहा कि हिंदू धर्म में जो देवी-देवता हैं, अब उनकी पूजा-पाठ की विधि सीखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें