फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नमाज के बाद दो पक्ष भिड़े, पथराव में तीन घायल

Fri, 29 May 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ई-उल-अजहा की नमाज के बाद ईधजागीर गांव में दो पक्ष भिड़ गए। पथराव में बच्ची समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ईधजागीर गांव निवासी मोहम्मद नदीम ने बताया कि वह चांद मस्जिद की कमेटी के सदस्य हैं। मस्जिद की देखरेख भी वही करते हैं। गांव का ही एक व्यक्ति कमेटी का पूर्व अध्यक्ष है। पूर्व अध्यक्ष से उनका कुछ समय पहले विवाद हुआ था। इसी को लेकर वह रंजिश रखता है।
बृहस्पतिवार को वह ईद की नमाज अदा करने के बाद घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक मकान में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने रोककर गाली-गलौज की। पथराव शुरू कर दिया। पथराव में उनके साथ ही पांच साल की बच्ची आलिया और इकबाल घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की तहरीर मोहम्मद नदीम ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें