फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कालीबाड़ी में आठ घंटे बिजली कटौती, गुप्ता बाजार में रातभर हुई ट्रिपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है। सिविल लाइंस उपकेंद्र से पोषित कालीबाड़ी इलाके में बृहस्पतिवार को सर्वाधिक आठ घंटे बिजली गुल रही। यहां बुधवार को भी रात में पांच घंटे तक बिजली गुल रही थी। फेस की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज भी झेलना पड़ा। कुछ लोगों के यहां लाइट आई तो 75 फीसदी के यहां गुल रही। जिन घरों में बिजली थी, वहां पर बल्ब मात्र टिमटिमा रहे थे। यहां पानी की समस्या भी रही। छोटे बच्चों व रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी रही।
विज्ञापन

हरूनगला उपकेंद्र से पोषित कृष्णानगर फेज-2 में सुबह छह बजे से ट्रिपिंग की समस्या रही। सुबह 11 बजे बिजली गई तो दोपहर 1:30 बजे आई। हरूनगला के गुप्ता बाजार में रात 10:30 से दो बजे तक ट्रिपिंग होती रही। बिजली 10 मिनट के लिए आती तो एक घंटे के लिए गुल हो जाती। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने से उपभोक्ताओं को जागकर रात बितानी पड़ी। सुबह पानी का संकट उत्पन्न हो गया। इससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
सेटेलाइट उपकेंद्र से पोषित राम वाटिका में बृहस्पतिवार को दिनभर ट्रिपिंग की समस्या रही। किला उपकेंद्र के कुंवरपुर फीडर में बुधवार की रात में एक फेस चला गया। इससे क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज से जूझना पड़ा। पूरी रात लोग सो नहीं सके। अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है। लो वोल्टेज की समस्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें