रुपये लेनदेन के विवाद में पीटा, चार पर रिपोर्ट
किला थाना क्षेत्र में रुपये लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर युवक की पिटाई की गई। जसौली निवासी तौसीफ ने बताया कि वह घर पर था, तभी फैसल और उसके चार साथी गली में आए। वह पुराने लेनदेन को लेकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर यह लोग उसकी पिटाई कर और धमकी देकर फरार हो गए। तौसीफ की तहरीर पर फैसल और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।