फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sun, 15 Feb 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। रात दो बजे सिंघाई कायस्थान के जंगल से पुलिस ने दो पशु तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। अंधेरे का फायदा उठाकर पांच आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि सिंघाई कायस्थान के जंगल में कुछ लोग पशु कटान के इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस जब वहां गई तो आरोपी फायरिंग कर भागने लगे। एक गोली सिपाही रिंकू भाटी के बाजू को छूकर निकल गई। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई जो राजू कुरैशी को लगी। वह भोजीपुरा के ही मौलागढ़ का निवासी निकला।
इंस्पेक्टर के मुताबिक राजू के साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने लगे। पुलिस ने आरोपी के दूसरे साथी धौराटांडा निवासी इकराम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस व एक छुरी बरामद करने का दावा किया है। इकराम से पशुओं के कटान में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

-
इंस्पेक्टर का दावा है कि कार्रवाई के दौरान धौराटांडा निवासी शकील अहमद, जाहिद उर्फ अड्डा उर्फ भूरा व जावेद अहमद और अलीनगर गांव निवासी जीशान अहमद व नदीम उर्फ बड़े मौके से भाग निकले। तस्कर राजू व सिपाही रिंकू भाटी को सीएचसी भोजीपुरा में भर्ती कराया। उपचार के बाद सिपाही की छुट्टी कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजू पर 22 और इकराम पर छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें