पीलीभीत। भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 27 व 28 फरवरी को किया जाना है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन 16 से 28 फरवरी तक प्रदेश के आठ जिले में किया जाना है। महोत्सव की शुरुआत 16-17 फरवरी को कुशीनगर से होगी। पीलीभीत में 27-28 फरवरी को शहर के गांधी स्टेडियम के प्रेक्षागृह में किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक शोभा यात्रा, कवि सम्मेलन और संगोष्ठी शामिल हैं। इसके साथ ही एक जनपद एक उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्थानीय उत्पाद व हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जाएगा। भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित विशेष परिचर्चा, चित्रकला और रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय व महाविद्यालयों के सहयोग से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संवाद