फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में पशु तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

Tue, 21 Jul 2026 01:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली)

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में दो पशु तस्करों दानिश और फईम को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों के पैर में गोली लगी और एक सिपाही भी घायल हुआ। पुलिस ने मौके से एक गोवंशीय पशु बचाया। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और गोहत्या के औजार बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने पशु तस्करी के दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से एक गोवंशीय पशु को सुरक्षित बचाया। इसके साथ ही अवैध हथियार और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए। 

विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दानिश और फईम के रूप में हुई है जो भोजीपुरा थाने के धौराटांड़ा कस्बे के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपी पहले भी गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित थे। घायल आरक्षी और आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजीपुरा में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मुठभेड़ का घटनाक्रम
मंगलवार तड़के भोजीपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुड़िया हाफिज के पास एक खेत में दो तस्कर गोकशी की करने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरा देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सिपाही लकी के बाएं हाथ में चोट आई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

ये हुई कार्रवाई
पुलिस ने घटनास्थल पर यूकेलिप्टस के पेड़ से एक गोवंशीय पशु बंधा मिला। उसके चारों पैर और मुंह बंधे हुए थे। मौके से प्रयुक्त दो छुरियां, एक बांका, एक लोहे का दांव, एक लकड़ी का गुटका और रस्सी के 10 टुकड़े भी मिले। पुलिस ने थाना भोजीपुरा पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें