फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सूखी सब्जी न मिलने पर पति ने बुलाई पुलिस, बोला- पत्नी रोज रसेदार बनाती है; वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Tue, 21 Jul 2026 12:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज इलाके में पत्नी ने रसेदार सब्जी बनाई तो नशे में धुत पति ने पुलिस बुला ली। उसने कहा कि पत्नी रोज रसेदार सब्जी बना देती है, जबकि उसे सूखी सब्जी खाना पसंद है। उसकी बातें सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए।  
विज्ञापन
अरविंद कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव ब्यौली में पति-पत्नी के विवाद का एक अनोखा मामला आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी द्वारा रोजाना रसेदार सब्जी बनाने से नाराज होकर डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। शराब के नशे में धुत युवक की शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार, गांव ब्यौली निवासी अरविंद कश्यप ने सोमवार रात शराब पी। नशा चढ़ने पर उसने हंगामा किया और डायल-112 पर चार-पांच बार कॉल की। पीआरवी टीम के पहुंचने पर उसने बताया कि वह सूखी सब्जी खाना चाहता है। लेकिन उसकी पत्नी रोजाना रसेदार सब्जी बना देती है। उसने आज भी सूखी सब्जी बनाने को कहा था पर पत्नी ने पतली सब्जी बना दी। 
विज्ञापन


बहकी बहकी बातें करता रहा युवक 
युवक की शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी और ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को अपने पिता के नाम के आगे 'श्री' न लगाने पर भी टोक दिया। शराब पीने की बात पर उसने कहा कि जब सरकार बेचती है तो हर कोई पीता है। उसने बताया कि उसने डेढ़ क्वार्टर शराब पी थी। वह काफी देर तक बहकी-बहकी बातें करता रहा।

विज्ञापन

पुलिस भी हुई हैरान
पीआरवी टीम जब मौके पर पहुंची तो युवक शराब के नशे में था। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रोज रसेदार सब्जी बनाती है, जबकि उसे सूखी सब्जी पसंद है। पुलिसकर्मी उसकी शिकायत सुनकर हैरान रह गए। उसने शराब पीने को लेकर भी अजीबोगरीब तर्क दिए।

आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग न करने की दी हिदायत 
पुलिस ने युवक को समझाया कि घरेलू झगड़ों के लिए डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवा का इस्तेमाल गलत है। क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को समझाया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें