फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में ट्रेन पटरी से उतरने के बाद अलीगढ़ पैसेंजर रद्द हुई

Tue, 21 Feb 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
train
विज्ञापन
टूंडला में कालिंदी एक्सप्रेस पटरी से उतर जाने के बाद बरेली से अलीगढ़ जाने वाली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई गाड़ियों का रूट बदलते हुए बरेली से दिल्ली के लिए निकाली गईं। ट्रेनों का अचानक रूट बदलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक चेतन स्वरूप शर्मा ने बताया कि टूंडला में ट्रेन पटरी से उतर जाने की सूचना आते ही सोमवार सुबह बरेली से अलीगढ़ के लिए जाने वाली अलीगढ़ पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। वहीं उधर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन भी आगामी आदेश आने तक रद्द रहेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा कानपुर-दिल्ली रूट की राजेंद्रनगर (पटना)- नई दिल्ली एक्सप्रेस, सतना-आनंद विहार एक्सप्रेस, हरिद्वार शताब्दी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को लखनऊ से बरेली होते हुए दिल्ली के लिए निकाला गया। अचानक इन ट्रेनों का रूट बदल जाने से यात्री सकते में आ गए। इसको लेकर उन्होंने रेलवे विभाग की नाकामी का जनता को खामियाजा भुगतने पर अफसोस भी जताया। फिर भी उन्होंने ने अपने गंतव्य तक सही सलामत पहुंच जाने पर राहत की सांस ली।  इसके अलावा हादसे के बाद फर्रुखाबाद से चलकर टूंडला पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन (54465) फिलहाल टूंडला से बरेली के बीच ही चलेगी। इसके अलावा बरेली से फर्रुखाबाद वाया टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (54466) टूंडला से छह किमी पहले मितावली तक ही जाएगी। इसके अलावा बांदीकुई से वाया टूंडला बरेली पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन (45461) भी फिलहाल टूंडला से बरेली ही चलेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन (54462) बरेली से बांदीकुई तक जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें