फतेहगंज पूर्वी। रम्पुरा माफी गांव थाना भोजीपुरा निवासी जहूर खान ने कोर्ट के आदेश पर फतेहगंज पूर्वी थाने में एक महीने पहले नेशनल हाईवे से ट्रक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जहूर ने बताया कि 19 सितंबर की रात दस बजे मीरानपुर कटरा से नाल उतारकर उनका ट्रक चालक तौफीक और वह वापस बरेली आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर सिमरा गांव के पास चालक तौफीक के पेट में दर्द होने लगा, जिसकी वजह से ट्रक को सड़क किनारे एक धर्मकांटे के पास खड़ा कर दिया। जहूर चालक को फतेहगंज पूर्वी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे दवाई दी। कुछ देर बाद जब वह वापस पहुंचे तो वहां ट्रक नहीं था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। संवाद