बहेड़ी/मीरगंज। देवरनियां थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर दूसरे वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र में शारदा नहर के निकट एक चालक ने बीच रास्ते में ट्रक खड़ा कर दिया था। तभी हल्द्वानी मंडी की तरफ सब्जी लेकर जा रहा एक अन्य डीसीएम वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे वाहन चालक देवदत्त निवासी गांव औरंगाबाद, शाही की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी की बाड़ी काटकर उसके शव को बाहर निकाला। घटना बृहस्पतिवार देर रात की बताई जाती है। देवदत्त के परिवार में पत्नी आशा, दो लड़के, दो लड़कियां हैं।
देवदत्त के भांजे अर्जुन पुत्र मंगलसेन निवासी गांव गुनाह गौंटिया की ओर से देवरनियां थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद