फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कांवड़ियों की खड़ी ट्रॉली से टकराया ट्रक, एक युवक की मौत, 10 घायल

Sat, 27 Jul 2024 10:23 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया क्षेत्र में शनिवार को सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी कर कांवड़िये दातून कर रहे थे, तभी ट्रक टकरा गया। हादसे में कांवड़िया राजेश पांडेय की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शनिवार सुबह कांवड़ियों की ट्रॉली से सामने से आ रहा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलट गई। कांवड़िये दब गए। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन


जिला बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र के गांव गूढ़ से करीब दो सौ कांवड़ियों का दल धौरहरा क्षेत्र के घाघरा घाट के जालिम नगर पुल से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी कर दातून आदि कार्य करने के लिए रुके हुए थे। तभी लखीमपुर शहर से आ रहा ट्रक ट्रॉली से टकरा गया।



टक्कर लगने के बाद ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से उस पर सवार कांवड़िया राजेश कुमार पांडे निवासी गूढ़ थाना मोतीपुर बहराइच की मौत हो गई। दिलीप कुमार (28), उमेश (18), लालू वाजपेयी (35), शिवांश तिवारी (20), अनिल कुमार (30), उमेश कुमार (20), अमित कुमार (20) निवासी गण गूढ़, अवधेश (18), अनिल (24) निवासी निमिया गौढ़ी सहित नौ कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी कांवड़ियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों ने किया काफी देर तक हंगामा
घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। इससे हाईवे जाम हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ धौरहरा प्रीतम पाल, खमरिया प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी और धौरहरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। घटना की सूचना के बाद एसपी गणेश प्रसाद शाहा और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम भी पहुंचे। एसपी ने घटना की जानकारी ली और कांवड़ियों से बात भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें